आपने अपनी दादी-नानी को कहते सुना होगा कि कभी भी बुरा नहीं बोलना चाहिए. वह हमेशा अच्छा-अच्छा बोलने की सलाह देते हैं
इसके पीछे कारण एक मान्यता है. यूं तो बुरा बोलना किसी भी प्रकार से सही नहीं है, लेकिन माना जाता है कि दिन में एक बार ज्ञान और बुद्धि की देवी सरस्वती आपकी जुबान पर बैठती हैं
माना तो यहां तक जाता है कि जब आपकी जीभ पर सरस्वती बैठती हैं और उस समय आप कुछ कहते हैं, तो वो बात सच हो जाती है
यह आपने बहुत से लोगों से सुना होगा, लेकिन क्या आपने यह सोचा है कि आखिर दिन का वह कौन सा समय है जब मां सरस्वती आपकी जीभ पर बैठती हैं?
अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं. हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में माता सरस्वती जीभ पर बैठती है
अब सवाल है कि ब्रह्म मुहूर्त कब होता है? तो पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04 बजे से 06 बजे के बीच का होता है
माना जाता है इस समय में आपके मुंह से निकली हर बात सच हो जाती है. अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं तो कुछ भी बोलने से पहले ध्यान रखें