महाशिवरात्रि 2026: कैसे पाएं भोलेनाथ की कृपा

इस पवित्र दिन फलाहार या निर्जला व्रत रखें और मन, वचन, कर्म से शुद्ध रहें.

जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें.

शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र पूरी श्रद्धा से चढ़ाएं.

पूरे दिन 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का जप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें यह मंत्र रोग, भय और नकारात्मकता को दूर करता है.

शिव मंदिर जाएं और रात्रि में विशेष पूजा और आरती में भाग लें.

शिवरात्रि की रात चारों प्रहर में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है.

आधी रात को ध्यान लगाकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें.

जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें. साथ ही अपने दोषों के लिए क्षमा मांगें और जीवन में सदाचार अपनाने का संकल्प लें.