मंगल की महादशा इन लोगों को देती है सबसे ज्यादा शुभ फल
मंगल ग्रह को ज्योतिष में सेना नायक माना गया है. इसकी महादशा 7 साल चलती है और यह समय इंसान की ऊर्जा, हिम्मत और महत्वाकांक्षा बढ़ाने वाला माना जाता है.
अगर कुंडली में मंगल मज़बूत हो, तो करियर, आत्मविश्वास, धन और प्रॉपर्टी में बड़ा फायदा मिल सकता है. यह समय व्यक्ति को तेजी से आगे बढ़ा सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल की महादशा अक्सर बेहद शुभ रहती है, क्योंकि इन राशियों का स्वामी मंगल खुद है.
धनु और मीन राशि वालों को भी मंगल की महादशा में फायदा मिलता है, क्योंकि बृहस्पति और मंगल एक-दूसरे के अच्छे मित्र माने जाते हैं.
मकर राशि में मंगल उच्च का होता है. ऐसे लोगों को मंगल की महादशा में सफलता, प्रॉपर्टी लाभ और मजबूत निर्णय क्षमता मिलती है.
जब कुंडली में मंगल अपनी अच्छी स्थिति में बैठा हो- जैसे केंद्र, त्रिकोण या अपनी ही राशि—तो महादशा बेहद शुभ मानी जाती है.
मंगल की महादशा में अगर साथ में किसी शुभ ग्रह की अंतर्दशा चल रही हो, तो करियर में नए मौके और आर्थिक तरक्की मिल सकती है.
अगर आपकी कुंडली का लग्न मेष या वृश्चिक है, तो मंगल की महादशा आपको तेज़ प्रगति, हिम्मत और करियर में बड़ी सफलता दे सकती है.
जब मंगल मजबूत हो, उच्च का हो या मित्र ग्रहों के साथ हो, तब इसकी महादशा इंसान को जीवन में बड़ा उछाल दे सकती है. सही स्थिति में मंगल बेहद शुभ होता है.