आज और कल, कब है मार्गशीर्ष अमावस्या? जानें स्नान-दान का शुभ समय

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या इस बार दो दिनों में पड़ रही है. आज भी अमावस्या और कल भी. इसी वजह से लोग सोच में हैं कि कौन-सा काम किस दिन करें.

पंचांग के हिसाब से अमावस्या तिथि आज बुधवार सुबह 9:43 बजे शुरू हुई है और गुरुवार दोपहर 12:16 बजे खत्म होगी. यानी तिथि दोनों दिन रहेगी.

परंपरा के मुताबिक आज श्राद्ध की अमावस्या मानी जाती है, जबकि कल स्नान और दान का दिन ज़्यादा शुभ होता है.

उदयातिथि के हिसाब से असली अमावस्या गुरुवार को मानी जाएगी. इसी दिन मार्गशीर्ष अमावस्या का मुख्य फल मिलता है.

शास्त्रों में अमावस्या के तीन रूप बताए गए हैं- सिनीवाली, दर्श और कुहू. इनका संबंध चंद्रमा की कला और उसके क्षय से है.

श्राद्ध कर्म के लिए सिनीवाली अमावस्या श्रेष्ठ मानी जाती है. आज जो समय है, वह श्राद्ध के योग्य माना गया है.

मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों का तर्पण, दान और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है.

गुरुवार को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- सुबह 05:06 बजे से 06:52 बजे तक. इस अवधि में नदी में स्नान, अन्नदान, गौदान और वस्त्रदान बेहद शुभ माना जाता है.

इस अमावस्या पर गंगा-स्नान, ब्राह्मण भोजन, सोना, वस्त्र और अनाज का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.