इस जगह पर रखा मनीप्लांट लाता है कंगाली, घर से चली जाती है सुख-शांति
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का खास महत्व होता है. वास्तु में मनी प्लांट को बहुत खास माना गया है.
पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है.
माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है, उस घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से जातक को सुख समृद्धि का प्राप्ति होती है.
वास्तु शास्त्र में मनीप्लांट को सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि जिस घर में मनीप्लांट होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास बना रहता है.
लेकिन घर में मनीप्लांट लगाने के कई नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है.
मान्यता है कि अगर इसे गलत दिशा में रख दिया जाए, तो ये फायदे की बजाए भारी नुकसान भी दे सकता है. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.
माना जाता है कि इस दिशा में मनीप्लांट रखने से आर्थिक तंगी, धन हानि और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
शास्त्रों के अनुसार, मनीप्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से आर्थिक स्थिरता आती है और घर में बरकत बनी रहती है.
ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल कभी जमीन पर न गिरे. इसे बेहद अशुभ माना जाता है. मनीप्लांट को बाथरूम के पास भी नहीं खना चाहिए, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं.