Mrityu Panchak 2025: आज से शुरू मृत्यु पंचक, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम
हर महीने चंद्रमा जब पांच खास नक्षत्रों- धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती से गुजरता है, तो इसे पंचक कहा जाता है. इन 5 दिनों को अशुभ माना जाता है.
जब पंचक की शुरुआत शनिवार से होती है, तो उसे मृत्यु पंचक कहा जाता है. यह पंचक का सबसे खतरनाक रूप माना जाता है.
मृत्यु पंचक आज 6 सितंबर 2025 सुबह 11:21 बजे से मृत्यु पंचक की शुरुआत होगी 10 सितंबर 2025, बुधवार शाम 4:03 बजे तक चलेगा.
मृत्यु पंचक के दौरान अशुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं. माना जाता है कि इस समय चोट, दुर्घटना या मानसिक-आर्थिक परेशानी का खतरा ज्यादा रहता है.
मृत्यु पंचक में कोई भी शुभ कार्य शुरू न करें. घर में बड़े निर्माण कार्य रोक दें और नए वाहन या घर की खरीदारी से बचें.
इस दौरान खासतौर पर दक्षिण दिशा की यात्रा अशुभ मानी जाती है. मान्यता है कि इससे दुर्घटना या नुकसान का खतरा बढ़ जाता है.
इस समय भगवान शिव, हनुमान जी और विष्णु जी की पूजा करें. मंत्र जाप और ध्यान से मन को शांत रखें. परोपकार और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है.
सितंबर 2025 का मृत्यु पंचक 6 से 10 सितंबर तक रहेगा. इस दौरान सतर्क रहें, कोई भी नया शुभ काम शुरू न करें और पूजा-पाठ से नकारात्मक असर को कम करें.
आज से मृत्यु पंचक लग गए हैं. अगले 5 दिन बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा. मृत्यु पंचक को बेहद अशुभ और खतरनाक माना जाता है.