Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में आ जाती है कंगाली

नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की उपासना की जाती है. इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है.

नाग पंचमी के दिन महिलाएं अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए और मनोकामनाओं के लिए नागदेवता और सांपों को दूध चढ़ाते हैं.

ज्योतिषियों की मानें तो, नाग पंचमी के दिन कुछ गलतियों से भी सावधान रहना चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए.

नाग पंचमी के दिन धारदार वस्तु का इस्तेमाल ना करें. इसके अलावा, इस दिन ना तो जमीन खोदें और ना ही साग काटें.

इसके अलावा, नाग पंचमी के दिन बिना शिव जी की पूजा के नागों के उपासना ना करें. ऐसा करने से भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे.

नाग पंचमी के दिन काले रंग का इस्तेमाल या काले रंग के वस्त्र धारण न करें. 

नाग पंचमी के दिन तामसिक भोजन जैसे चिकन, प्याज और लहसुन का सेवन न करें और ना ही मदिरा का सेवन करें.

नाग पंचमी के दिन सांप को किसी भी रूप में कष्ट नहीं देना चाहिए. अगर ऐसा कोई करता है तो उसे कालसर्प दोष का पाप लग सकता है.