नवरात्रि में अखंड ज्योत बुझ जाए तो क्या करें? जानिए सही उपाय
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान अखंड ज्योत का खास महत्व होता है. मान्यता है कि यह ज्योत घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है.
कभी-कभी भूलवश या किसी वजह से
अखंड ज्योत बुझ जाती है.
ऐसे में लोग घबरा जाते हैं कि पूजा अधूरी हो गई. लेकिन सही नियम अपनाने से चिंता की बात नहीं है.
सबसे पहले मां दुर्गा से मन ही मन क्षमा मांगें. भाव रखें कि यह गलती अनजाने में हुई है और आप पूरी श्रद्धा से पूजा जारी रखना चाहते हैं.
ज्योत बुझने के बाद तुरंत उसे फिर से जलाएं. कोशिश करें कि पास में एक छोटा दीपक पहले से जलाकर रखें, जिससे दोबारा अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित हो सके.
ज्योत जलाने के लिए वही
घी या तेल इस्तेमाल करें
जो आप पहले से कर रहे थे. इससे पूजा का नियम और शुद्धता बनी रहती है.
दीपक जलाने के बाद संकल्प लें कि आप पूजा को पूरे मन और निष्ठा के साथ जारी रखेंगे और ज्योत का खास ध्यान रखेंगे.
कुछ देर ज्योत के पास बैठकर दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. इससे मन को शांति मिलेगी और श्रद्धा और गहरी होगी.
अगर अखंड ज्योत बुझ जाए तो दान करना भी शुभ माना जाता है. आप अनाज, घी या पैसे किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं.
ज्योत बुझने से बचाने के लिए हमेशा बड़ा दीपक चुनें, मोटी बत्ती लगाएं और दीपक को हवा से बचाकर रखें.
तेल या घी समय-समय पर डालते रहें ताकि ज्योत लगातार जलती रहे. ऐसे उपाय करने से आपकी पूजा सफल और फलदायी रहेगी.