Navratri 2025:  9 दिन के व्रत में भूलकर भी न करें ये काम, वरना...

मां दुर्गा का महापर्व नवरात्रि आरंभ हो चुका है. नौ दिनों तक चलने वाला पवित्र उत्सव में जाने अनजाने हम  गलतियां कर बैठते हैं जो कि हमारी पूरी मेहनत और भक्ति  बेकार कर सकती हैं.

आइए जानते हैं नवरात्रि में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से हर भक्त को बचना चाहिए.

पूजा-पाठ से जुड़ी गलतियां करने से बचें, व्रत रख रहे हैं तो संकल्प जरूर लें. मां को तुलसी अर्पित कर पूजा खंडित न करें.

अखंड ज्योति कर घर को अकेला न छोड़ें और घी या तेल खत्म होने से पहले ही उसमें और डाल दें. 

दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय इसका सही उच्चारण करें और बिना रुके पूरा पाठ करें और साथ ही माता की प्रतिमा या तस्वीर घर में सही स्थान पर रखें.

नवरात्रि के दिनों में सात्विक भोजन करें और व्रत के नियमों का पालन कर फलों, कुट्टू का आटा, समा के चावल, और सेंधा नमक से बनी चीजें ही खाएं. 

चमड़े से बनी किसी भी चीज, जैसे बेल्ट, पर्स या जूते का इस्तेमाल करने से बचें.

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें और नवरात्रि के दिनों में काले रंग के कपड़े पहनने से बचें.

नौ दिनों में मन में क्रोध, ईर्ष्या, और नकारात्मक विचार न आने दें, बाल और नाखून काटने से बचें और साथ ही  व्रत रखने वाले व्यक्ति दिन में न सोये.