नवरात्रि में इस बार 9 नहीं, बल्कि 10 दिन तक होंगी मां दुर्गा की अराधना
हिंदूओं में नवरात्रि पर्व की विशेष मान्यता है.इस बार नवरात्रि का पर्व 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाया जाएगा, जानें इसकी वजह.
नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार के दिन से हो रही है. हर दिन देवी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है.आराधना से इंसान के जीवन के सारे दुख-दर्द और कष्ट मिट जाते हैं.
नवरात्रि 2025 में एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसमें 9 नहीं, बल्कि 10 दिन तक मां दुर्गा की अराधना कि जाएगी.
तृतीया तिथि 24 और 25 सितंबर दो दिनों तक रहेगी जिसकी वजह से शारदीय नवरात्रि 10 दिन तक मनाया जाएगा.
बढ़ती हुई तिथि को नवरात्रि में शुभ और घटती हुई को अशुभ माना जाता है.बढ़ती हुई तिथि शक्ति, उत्साह और सकारात्मक का प्रतीक होता है.
हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होता है जो की चंद्रमा के बढ़ने का प्रतीक माना गया है.
बढ़ती हुई तिथि नई शुरुआत,विकास और सफलता का प्रतीक माना जाता है.इस समय कि साधना विशेष फल देती है.
मां दुर्गा की उपवास, ध्यान और आराधना से आंतरिक शक्ति जागृत होती है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.
मां दुर्गा की कृपा से भक्तों के दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.