नवरात्रि शुरू होने से पहले सुख, समृद्धि और धन के आगमन का प्रतीक माना गया चांदी का सिक्का, कलश, कमल का फूल, मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, श्री यंत्र, 16 श्रृंगार का सामान और लाल चंदन की माला घर में ला सकते हैं.
मां लक्ष्मी का प्रतीक चांदी का सिक्का घर लाने से धन और समृद्धि आती है, वहीं कलश स्थापना नवरात्रि का अहम हिस्सा है, मिट्टी, पीतल, चांदी या सोने का कलश घर लाना मंगलकारी होता है
मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं और श्री यंत्र से धन और सफलता की प्राप्ति होती है.
16 श्रृंगार का सामान घर लाने और माता को अर्पित करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, मंत्रों के जाप लाल चंदन की माला से करना शुभ माना गया है इससे मां का आशीर्वाद बना रहता है.