Navratri 2025: बिना व्रत रखे भी पा सकते हैं मां दुर्गा का आशीर्वाद, जानें आसान उपाय

नवरात्रि में कुछ लोग पूरे 9 दिनों तक व्रत करते हैं, तो कुछ लोग स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपनी इच्छानुसार 2, 3 या 5 दिनों का व्रत भी रखते हैं.

अगर आप शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों का व्रत नहीं रख रहे हैं, तो  ऐसे आसान उपायों को अपनाकर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. 

नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान देवी की रोजाना पूजा करें और नियमित रूप से मां दुर्गा को गुड़हल का फूल चढ़ाएं. इस उपाय से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

नवरात्रि के दौरान पान का बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करने से देवी की विशेष कृपा मिलती है और साथ ही, कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं.

मां दुर्गा की पूजा के समय लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठें और फिर देवी की उपासना करें ओर उनके नामों का स्मरण करें. इससे जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा बनी रहती है.

शारदीय नवरात्रि के दौरान लाल चीजों का दान, पीतल की घंटी का दान, अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए. इससे भाग्योदय होता है.

नवरात्रि में रोजाना पूजा में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति, रोग से मुक्ति और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः” या “सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते”मंत्रों का जाप करना चाहिए.

देवी के नामों का स्मरण या दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है.