सावन में सोमवार ही नहीं, बुधवार भी होता है खास, जानिए किन उपायों से मिलेगी शिव जी की विशेष कृपा.

सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है. इस दिन भक्त व्रत करते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं.

 लेकिन क्या आप जानते हैं, सावन में बुधवार के दिन भी खास उपाय किए जा सकते हैं. जिससे गणेश जी और भगवान शिव की कृपा से आपको तरक्की मिलेगी.

आर्थिक लाभ के लिए कारोबार और व्यापार से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए इस दिन शिवलिंब पर गन्ने के रस से अभिषेक करें. ऐसा करने से कारोबार में सफलता मिलती है.

बुध ग्रह मजबूत करने के लिए बुधवार की शाम को गाय के कच्चे दूध और शमी के पत्ते से शिव जी का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा मिलती है.

विघ्न दूर करने के लिए अगर आपका कोई काम रूका हुआ है तो इसकी सफलता के लिए भगवान गणेश जी की पूजा करें. इस दिन जेब में हरा रुमाल रखें और सौंफ खाकर घर से निकलें. आपके काम पूरे होने लगेंगे.

मनोकामना पूर्ति के लिए अपनी इच्छा पूरी करने के लिए आपको बुधवार को गाय के दूध और गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. इससे आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होगी.

घर-परिवार में सुख-शांति के लिये सावन बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करें , सावन में ऐसे करना विशेष फलदायी होता है।  इसका पाठ करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

करियर में ग्रोथ के लिये सावन में बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना चाहिए. ऐसा करने से बुध दोष कम होता है, गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इससे जीवन में खुशहाली आती है और करियर में ग्रोथ मिलती है.

इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.