इन जन्मतिथियों वालों को भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए शराब, वरना हो जाएगा अनर्थ
हिंदू धर्म में शराब को वर्जित बताया गया है. माना जाता है कि शराब न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह आत्मा की शुद्धता को भी नष्ट करती है. यही कारण है कि धर्मग्रंथों में इसे पाप की श्रेणी में रखा गया है.
अंकशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन पर ग्रहों का असर तय करती है. कुछ मूलांक वाले लोगों के लिए शराब का सेवन बेहद अशुभ माना गया है.
जिन लोगों का जन्म 2, 4, 7, 8, 9, 11, 13, 16, 17, 18, 20, 22, 25, 26, 27, 29, या 31 तारीख को हुआ है उन्हें भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
4, 8, 13, 17, 22, 26, 31इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर शनि का गहरा प्रभाव रहता है. शराब इनके लिए अवसाद, अकेलापन और तनाव बढ़ाने का कारण बनती है.
7, 16, 25केतु ग्रह वैराग्य का प्रतीक है. इन तारीखों पर जन्मे लोग अगर शराब पीते हैं, तो उनका मन अस्थिर हो जाता है और आध्यात्मिक दिशा कमजोर पड़ जाती है.
2, 11, 20, 29इन लोगों पर चंद्रमा का असर ज्यादा रहता है. शराब इनके मूड को अस्थिर करती है, भावनाएं धुंधली हो जाती हैं और अवसाद की स्थिति बन सकती है.
9, 18, 27मंगल ग्रह उग्रता का प्रतीक है. इन लोगों में शराब पीने के बाद गुस्सा, हिंसा या झगड़े जैसी प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं.
राहु के प्रभाव वाले लोग (जैसे 7, 16, 25) शराब के सेवन से भ्रमित हो जाते हैं, गलत फैसले लेते हैं और जीवन में दिशा खो सकते हैं.
अगर आपकी जन्मतिथि इनमें आती है, तो शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं. अपनी ऊर्जा को ध्यान, मंत्र जाप और सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं ब्रह्मांड आपको धन, स्पष्टता और आंतरिक शांति देगा.