पितृपक्ष में शॉपिंग करना है शुभ या अशुभ? जानिए सही तिथियां

पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू हो चुका है. इस दौरान पितरों की पूजा, पिंडदान और श्राद्ध का खास महत्व माना जाता है.

कहा जाता है कि पितृपक्ष में शॉपिंग नहीं करनी चाहिए. लेकिन असलियत ये है कि कुछ तिथियों पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है.

जब हम खुश होते हैं, तो हमारे पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं. इसलिए पितृपक्ष में शुभ तिथियों पर शॉपिंग करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

13, 15, 18 और 21 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इन दिनों पर शॉपिंग करना बहुत शुभ रहेगा.

इन तिथियों पर नया वाहन, आभूषण, कपड़े या घर का सामान खरीदने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और दोष भी नहीं लगता.

13, 15 और 18 सितंबर को अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है. इन दिनों पर किया गया कोई भी शुभ काम कई गुना फल देता है.

12 और 13 सितंबर को रवि योग रहेगा. इस दिन पर भी नई चीजें खरीदना बेहद शुभ माना गया है.

13 सितंबर को त्रिपुष्कर योग भी रहेगा. इस दिन शुभ काम करने से तीन गुना फल की प्राप्ति होती है.

17 सितंबर को इंदिरा एकादशी और 19 को मासिक शिवरात्रि व प्रदोष व्रत है. इन दिनों शॉपिंग करना बहुत शुभ रहेगा.