रक्षाबंधन पर बन रहा शनि-मंगल का पावरफुल राजयोग, इन 3 राशियों पर होगा ज्यादा असर
ग्रहों के सेनापति मंगल ने 28 जुलाई 2025 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया था. इस गोचर के साथ ही मंगल ने शनि के साथ समसप्तक योग का निर्माण किया है.
इस वक्त शनि मीन राशि में हैं और मंगल कन्या राशि में बैठा है. दोनों एक दूसरे के ठीक आमने-सामने 180 डिग्री एंगल पर बैठ गए हैं. इसे समसप्तक योग कहा जाता है.
ज्योतिष के अनुसार, मंगल एक क्रूर ग्रह है और शनि कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों का आमने-सामने होना अशुभ परिणाम दे सकता है.
आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर आखिर कौन सी है वो तीन राशियां जीन पर मंडरा सकता है खतरा.
मेष राशी के जातकों के लोगों के काम में रुकावट आ सकती है. करियर में लापरवाही किसी बड़े नुकसान या मुश्किल का कारण बन सकती है.
कर्क राशी वालो के लिए धन हानि या आर्थिक पक्ष में गिरावट की संभावना रहेगी. बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं. बैंक-बैलेंस बिगड़ सकता है.
मिथुन राशी वालों के लिए व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ने से दांपत्य जीवन और अन्य व्यक्तिगत संबंधों में कलह या मतभेद बढ़ सकते हैं. घर-परिवार में अनबन रहेंगी.
तीनों राशियों में करियर-कारोबार के मोर्चे पर नुकसान हो सकता है. धन हानि, पारिवारिक अशांति और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. धोखे की आशंका रहेगी.