30 साल बाद शनि-मंगल का समसप्तक योग, जानें आज से किन राशियों पर मंडराने वाला है खतरा?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है जिसका प्रभाव देश-दुनिया पर सीधा सीधा पड़ता है.

यह गोचर शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण करते हैं. वहीं, 28 जुलाई यानी आज मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जहां राहु पहले से ही विराजमान हैं और शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं.

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मंगल और शनि आमने सामने है जिससे समसप्तक योग का निर्माण होने जा रहा है. 

तो चलिए जानते हैं कि शनि मंगल की युति से किन राशियों को सावधान रहना होगा.

मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है.

तुला राशि वालों के पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए, अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना और सावधानी से निर्णय लेना आवश्यक होगा.

मिथुन राशि के जातकों के परिवारिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है. आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं. अपने शब्दों और व्यवहार में सावधानी बरतनी आवश्यक होगी.

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होगा. पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में कठिनाइयां हो सकती हैं. धन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए सावधानी से निर्णय लेना आवश्यक होगा. निवेश करने से बचना बेहतर होगा.