शनि बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है जो अनुशासन और मेहनत करने वालों को फल देते हैं.
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शनि के राशि के परिवर्तन के हिसाब से बदलती रहती है और अभी 3 अक्टूबर को शनि का नक्षत्र परिवर्तित होने वाला है.
शनि 2027 में राशि परिवर्तन कर रहें हैं. शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगें जिससे शनि की साढ़ेसाती का समीकरण भी बदलेगा.
शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहें हैं जो गुरु के नक्षत्र में शनि और गुरु की युति बन जाएगी जिससे कई राशियों को लाभ होगा.
वृषभ राशि वालों को बिजनेस, लवलाइफ में किस्मत चमकेगी और साथ ही इन राशि के लोग नई ऊंचाइयों में जाएंगे.
मिथुन राशि वालों को सरकारी नौकरी या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, वहीं तुला राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में मुनाफा होगा.
2027 में शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे और साथ ही शनि के राशि परिवर्तन होने के बाद से शनि की साढ़ेसाती का समीकरण बदल जाएगा.
2027 में शनि के राशि परिवर्तित होने से कुंभ राशि के जातक साढ़ेसाती से और सिंह व धनु राशि के जातक ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे लेकिन मीन और मेष पर यह प्रभाव जारी रहेगा.
जब शनि किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस राशि के साथ उससे एक राशि पीछे और एक राशि आगे, कुल तीन राशियों पर साढ़ेसाती शुरू होती है.