शनिवार के टोटके: पैसों की कमी दूर करें और पाएं शनिदेव की कृपा
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन छोटा सा उपाय भी बड़ा असर दिखाता है और मुश्किलें दूर होने लगती हैं.
शनिवार की शाम सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डालें और पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. इससे शनि की कृपा मिलती है और परेशानी कम होती है.
यह उपाय एक बार नहीं, बल्कि लगातार 3 या 5 शनिवार करने से जल्दी असर दिखाई देता है और मन का डर भी खत्म होता है.
अगर घर में बिना वजह झगड़े होते हैं, तो शनिवार की शाम कपूर और लौंग जलाएं. इससे घर का माहौल हल्का, सकारात्मक और शांत रहता है.
शनिदेव को आक का फूल प्रिय है, इसलिए शनिवार को काले कपड़े में आक की जड़ और फूल बांधकर मुख्य दरवाजे पर लगाएं. इससे पैसों की दिक्कत कम होती है.
शाम को शनि मंदिर जाकर 7 आक के फूल चढ़ाएं. माना जाता है कि इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं और धन लाभ बढ़ता है.
पूजा करते समय यह ध्यान रखें कि सीधे शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि उनकी सीधी दृष्टि भारी पड़ सकती है.
कई लोगों को पैसा आता तो है, पर रुकता नहीं. इसके लिए शनिवार को काले कपड़े में कपूर बांधकर शनि देव के चरणों में चढ़ाएं.
ये सभी टोटके तभी असर दिखाएंगे जब इन्हें श्रद्धा और नियमितता से किया जाए. विश्वास के साथ करें, परिणाम जरूर मिलेंगे.