Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये 9 आसान उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की अपार कृपा
मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसके जीवन से धन की कमी दूर हो जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहे, तो शुक्रवार को कुछ खास उपाय ज़रूर करें.
शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा करें. इस दिन का समय देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है.
पूजा में मां लक्ष्मी को लाल फूल, रोली, अक्षत और कमल का फूल अर्पित करें. साथ ही सफेद मिठाई या मखाने की खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है.
मां लक्ष्मी की पूजा के समय एक गुलाब के फूल में थोड़ा सा कपूर रखें और उन्हें अर्पित करें. इससे धन की देवी जल्दी प्रसन्न होती हैं.
पूजन के समय घी का दीपक जलाएं और उसमें कपूर डालें. इसके साथ मां लक्ष्मी की आरती करें. यह सरल उपाय भी लक्ष्मी जी की कृपा पाने में कारगर माना जाता है.
‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ इस मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मन और वातावरण दोनों धनात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं.
श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से विशेष लाभ होता है. इसे शुक्रवार को श्रद्धा से पढ़ें और मां लक्ष्मी से धन-समृद्धि की प्रार्थना करें.
संध्या समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है.
मां लक्ष्मी सिर्फ वहीं निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई और शांति हो. घर में महिलाओं, बुजुर्गों का सम्मान करें और मुख्य द्वार को हमेशा स्वच्छ रखें. यही सच्चा लक्ष्मी पूजन है.