अच्छी नौकरी के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है. इस दिन पूजा और व्रत करने से करियर, धन और भाग्य में उन्नति होती है.

गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है. ये रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति दोनों को प्रिय है और इससे ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है.

सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं. उन्हें पीले फूल, गुड़ और चने की दाल अर्पित करें. श्रद्धा से पूजा करें.

इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ या ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मन की शांति और सफलता मिलती है.

गुरुवार को विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं. इससे जीवन में अड़चनें दूर होती हैं.

माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं. यह शुभ माना जाता है और गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे धन और सम्मान दोनों बढ़ते हैं.

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें. हल्दी मिले पानी से अर्घ्य दें और गुड़-चना अर्पित करें. साथ ही पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना भी शुभ होता है.

इस दिन पीली चीजें जैसे हल्दी, बेसन, केला, या कपड़े दान करें. बेरोजगार लोग मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करें, नौकरी के योग बनते हैं.

हल्दी मिले पानी से स्नान करें और विष्णु चालीसा जैसी धार्मिक पुस्तकों का दान करें. इससे गुरु दोष दूर होता है और करियर में तरक्की मिलती है.