श्रीकृष्ण की दीवानी मीराबाई की जयंती आज. जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें
मीराबाई का जन्म आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त के रूप में याद की जाती हैं. वह कृष्ण की भक्ति किया करती, सुंदर गीत गाती और भक्तिमय नृत्य करती थी.
मान्यताओं के अनुसार मीराबाई का जन्म साल 1498 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. उन्होंने राजा रतन सिंह के घर जन्म लिया था.
मीराबाई का विवाह मेवाड़ के राजकुमार भोजराज से हुआ था. मीराबाई का मन हमेशा ही भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लगता था. वह सदा भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहती थीं.
मीराबाई हमेशा कविताएं करती और मंदिरों में जाकर नृत्य करती थीं. वह बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण को अपना मानती थीं.
मीराबाई बचपन से ही श्रीकृष्ण की भक्त थीं. कहा जाता है एक बार पड़ोस में बारात आई तो उन्होंने मां से पूछा – मेरा दूल्हा कौन है?
इस पर मीराबाई की माता ने भगवान श्री कृष्ण की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो ही उनके दूल्हे हैं.
इसके बाद से मीराबाई भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मानने लगीं.
मीराबाई के विवाह के कुछ सालों बाद ही उनके पति की मौत हो गई थी. इसके बाद समाज उनको सती करना चाहता था सती होने के लिए नहीं मानी.
मीराबाई भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मानती थीं. मीराबाई के पति की मौत के बाद भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति और भी बढ़ गई थी.