Vastu Tips: घर में अचानक शीशा टूटना किस बात का देता है संकेत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अचानक कांच का टूटना आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है. माना जाता है कि यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत है. 

कहा जाता है कि आने वाली किसी मुसीबत को उस कांच ने अपने ऊपर ले लिया है और घर व परिवार के सदस्यों की रक्षी की है. 

खासकर यदि यह किसी खिड़की या दरवाजे का कांच अचानक बिना किसी वजह से टूट जाए तो इसे अच्छा माना जाता है. 

कुछ मान्यताओं के अनुसार यह धन लाभ या किसी शुभ समाचार का भी संकेत हो सकता है. संभव है कि जल्द ही आपको अचानक किसी काम से धन लाभ हो सकता है. 

हालांकि टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ माना जाता है . क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में नकारात्मकता फैलाता है. 

कहते हैं कि घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. इसलिए घर में कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत हटा देना चाहिए. 

अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशा टूट जाते है तो इसे अपशगुन माना जाता है. टूटे हुए कांच को हटाते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी को चोट न लगे. 

वास्तु के अनुसार घर में गोल आकार का आईना या धार वाले शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यदि आप चौकोर आकार का आईना नहीं लगाना चाहते हैं तो अष्टकोणीय डिजाइन को चुन सकते हैं. 

इसके अलावा शीशे को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए. यदि अपने बेडरूम में इसे लगाया भी है तो इस तरह से लगाना चाहिए कि सोते समय आपका चेहरा न दिखे.