Mahabharata: अर्जुन के रथ में कितने घोड़े थे, उनका रंग कैसा था?

क्या आपने विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य 'महाभारत' पढ़ा है? यदि इसमें आपकी रुचि है तो यहां बताई गई कुछ बातें जरूर जानिए

सम्पूर्ण 'महाभारत' ग्रंथ का प्रकाशन हिन्दी टीका के साथ 6 खंडों में किया गया है, जिसमें श्लोकों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है

'महाभारत' के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे, उनका वो रथ अजेय था, उस पर सवार अर्जुन किसी से नहीं हारा

क्या आप जानते हैं कि अर्जुन के रथ में कितने घोड़े जुते हुए थे और उनका रंग कैसा था?

'महाभारत' ग्रंथ में भगवद् गीता के पहले अध्याय के 14 श्लोक के अनुसार, अर्जुन के घोड़ों का रंग श्वेत (सफेद) था

'महाभारत' युद्ध के दौरान अर्जुन के रथ के ऊपर हनुमानजी की ध्वजा शोभायमान थी और रथ में चार घोड़े जुड़े हुए थे

अर्जुन के रथ का नाम नंदीघोष था, यह उन्हें वरुण देव से मिला था. यह रथ श्वेत रंग का था.

'महाभारत' में केवल अर्जुन का रथ ही ऐसा था जो युद्ध में किसी महारथी के द्वारा नष्ट नहीं हुआ, क्योंकि उस पर श्रीकृष्ण सवार थे

युद्ध खत्म होने पर श्रीकृष्ण ने पहले अर्जुन को रथ से उतारा था, फिर वह स्वयं उतरे. भगवान के उतरते ही उस रथ में आग लग गई.