प्रेम मंदिर का निर्माण किसने कराया, इसे बनाने में कितना समय लगा?

प्रेम मंदिर वृंदावन के अद्भुत मंदिरों में से एक हैं जो राधा कृष्ण को समर्पित हैं इस मंदिर की अद्भुत भव्यता और दिव्यता भक्तों का मन मोह लेती है.

प्रेम मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज ने कराया.

इसका निर्माण 14 जनवरी 2001 को शुरू हुआ और 17 फरवरी 2012 को इसे भक्तों के लिए खोला गया.

इस भव्य मंदिर के निर्माण में कुल 11 साल का समय लगा.

इस भव्य मंदिर के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए , इसकी शानदार बनावट हर खर्च को सार्थक साबित करती है.

मंदिर का परिसर लगभग 55 एकड़ में फैला है, यह भारत के 10 सबसे बड़े मंदिरों में शामिल है.

पूरा मंदिर शानदार इटालियन सफेद संगमरमर से बना है, और राधा-कृष्ण व राम-सीता की अद्भुत झांकियाँ हर दिल को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.

रात में रंग-बिरंगी लाइटिंग और लेजर शो से मंदिर जगमगा उठता है, जिसे देखने के लिए रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं.

आज प्रेम मंदिर वृंदावन आने वाले हर श्रद्धालु के लिए सबसे बड़ी आकर्षण स्थल बन चुका है.