नाग पंचमी पर रोटी क्यों नहीं बनाते? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं
श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस बार 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन नाग देवताओं की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.
नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक कराने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का विशेष महत्व होता है. लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं.
मान्यता है कि इस दिन लोहे से बनी चीजों का उपयोग वर्जित होता है, और रोटी अक्सर लोहे के तवे पर ही बनाई जाती है.
तवे को सांप के फन का प्रतीक माना जाता है. इसलिए मान्यता है कि तवे को अग्नि पर रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं.
धार्मिक मान्यता है कि तवा राहु ग्रह का प्रतीक है. नाग पंचमी के दिन इसका उपयोग करने से राहु दोष लग सकता है.
नाग पंचमी पर तवे का इस्तेमाल करने से राहु दोष जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है. इसलिए इस दिन रोटी बनाने से बचा जाता है.
इस दिन दूध, चावल और फल जैसे बिना तवे के बने भोजन का सेवन करना शुभ माना जाता है. पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना भी फलदायी होता है.
29 जुलाई 2025 को सुबह 6:14 से 8:51 तक नाग पंचमी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा.
नाग पंचमी पर परंपराओं का पालन कर नाग देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. संयम और श्रद्धा से की गई पूजा जीवन में सुख लाती है.