Asia Cup 2025: टीम इंडिया फाइनल में, लेकिन इन खिलाड़ियों का फॉर्म बढ़ा रहा टेंशन!
टीम इंडिया ने सुपर 4 में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर
फाइनल का टिकट कटाया. अब तक टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा है.
लेकिन फाइनल से पहले 3 खिलाड़ियों का फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बन गया है. जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी…
सूर्यकुमार यादव
‘Mr. 360 डिग्री’ का बल्ला इस बार खामोश है. पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 55 रन.
सूर्या की पहचान ताबड़तोड़ शॉट्स से है. लेकिन फाइनल से पहले उनकी लय में वापसी बेहद जरूरी है.
संजू सैमसन
अब तक सिर्फ 2 पारियां, बनाए कुल 69 रन. ओमान के खिलाफ लगाया अर्धशतक, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 13 रन.
संजू को ज्यादा मौका नहीं मिला. ऐसे में फाइनल में उनका आत्मविश्वास (कॉन्फिडेंस) चिंता का विषय हो सकता है.
शिवम दुबे
गेंद से असरदार, लेकिन बल्ले से नाकाम. 3 पारियों में बनाए सिर्फ 17 रन.
टीम को शिवम से एक अच्छे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहती है. लेकिन फाइनल में उनकी बल्लेबाजी भी काम आई तो टीम को फायदा होगा.
भारत भले ही फाइनल में पहुंच गया है, लेकिन सूर्या, संजू और शिवम का फॉर्म चिंता का विषय है. फाइनल जीतना है तो इन तीनों का चलना बहुत जरूरी होगा.