IPL 2025 Final: आपको मालूम है क्या है virat kohli का '18' नंबर से कनेक्शन ? जानें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 3 जून 2025 को खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा दिया. 

RCB ने PBKS को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. 

यह ट्रॉफी विराट कोहली के लिए काफी खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल के 18 सीजन विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से ही खेला है और पहली बार उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की है. 

विराट कोहली का जर्सी नंबर भी 18 है और अब यह नंबर उनके लिए और भी खास हो गया है.

लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे की खास वजह क्या थी चलिए हम आपको बताते हैं.

18 अगस्त 2006 को विराट के पिता का निधन हुआ था. उसी दिन उन्होंने भारत के अंडर-19 टीम से सीनियर टीम की ओर कदम बढ़ाया था.

अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए विराट ने अपनी जर्सी का नंबर 18 रखा. 

विराट के लिए 18 नंबर अब सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि उनके संघर्ष, प्रेरणा और उनके पिता की याद का प्रतीक है. विराट ने कई बार कहा है कि उनके करियर में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है.

18 नंबर सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि पहचान बन गया. विराट कोहली की पहचान अब "No. 18" से जुड़ चुकी है.

सोशल मीडिया पर भी कई फैंस उन्हें "King 18" कहकर  बुलाया करते हैं.