IPL में धोनी के सीएसके में होगी तुफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एंट्री
बता दें की इसके पहले IPL 2025 में पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे थें, जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था.
इस सीजन में पृथ्वी शॉ ने अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र टीम के लिए खेलने का फैसला लिया था.
शॉ ने चेन्नई में आयोजित बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में खेलकर अपना पहला शतक भी जड़ा है.
पृथ्वी को हाल ही में अपने फिटनेस और अनुशासन को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी, इसलिए उनका यह शतक उनके करियर के लिए बेहद ही निर्णनायक रहा.
हाल ही में पृथ्वी शॉ को लेकर CSK यानी चेन्नई सुपरकिंग ने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शॉ नजर आ रहे हैं.
इसमें शॉ ने चेन्नइ ग्राउंड को स्पेशल बताया और कहा कि वे जब भी चेन्नई में खेलते है तो वे रन बनाते है.
इस वीडियो में उन्होंने आगे कहा- चेन्नई में मैं पहली बार IPL 2019 के दौरान खेला था. साथ ही उन्होंने बुच्ची बाबू टूर्नामेंट की तारीफ भी की.
शॉ ने कहा कि रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले यहां खेलना शानदार है, क्योंकि यहां अलग-अलग राज्यों की टीमें खेलने आती है.
CSK के इस पोस्ट से फैन्स ने पृथ्वी के धोनी की टीम में वापसी का अंदाजा लगाया, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा यह पोस्ट बहुत बड़ा हिंट है.
इसके पहले शॉ ने 2023 रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ 383 गेंदों पर 379 रन बनाए थे, जिसमें 49 चौके और 4 छक्के शामिल थे.