भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा वनडे चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है
पर्थ वनडे में कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, उनका विकेट मिचेल स्टार्क ने लिया था. अब 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में कोहली अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाएंगे
दूसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 में अनुभवी लेग स्पिनर एडम जाम्पा को शामिल किया जा सकता है
जाम्पा और कोहली के बीच पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय कप्तान का आंकड़ा काफी चुनौतीपूर्ण है. कोहली ने जाम्पा के खिलाफ 15 वनडे पारियों में केवल 287 रन बनाए हैं और 6 बार उनका शिकार बने हैं
टी20 इंटरनेशनल में भी कोहली जाम्पा का तीन बार शिकार हो चुके हैं, जबकि इस फॉर्मेट में उन्होंने उनसे केवल 90 रन बनाए हैं
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने अपने करियर में 114 वनडे में 28.61 की औसत से 192 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट के लिए 35 रन रहा
वहीं, 106 टी20 मैचों में जाम्पा ने 21.38 की औसत से 131 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 रहा