मुंबई मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है. फिल्म इंडस्ट्री, शेयर मार्केट और कॉर्पोरेट ऑफिस मिलकर इसे देश का सबसे अमीर शहर बनाते हैं. मुंबई अकेले महाराष्ट्र की GDP का लगभग 87% देती है.
दिल्ली दिल्ली सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि व्यापार और सर्विस सेक्टर का भी बड़ा केंद्र है. यहां सरकारी ऑफिस, कॉरपोरेट कंपनियां और विदेशी एंबेसीज हैं. दिल्ली की GDP करीब ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा है.
बेंगलुरु बेंगलुरु को 'इंडिया की सिलिकॉन वैली' कहा जाता है. यहां देश की बड़ी आईटी कंपनियाँ, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स इसे काफी अमीर बनाते है.
हैदराबाद हैदराबाद में आईटी, फार्मा और बायोटेक इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ी है. HITEC City और Gachibowli जैसे इलाके ग्लोबल कंपनियों के हब बन चुके हैं.
चेन्नई चेन्नई में ऑटोमोबाइल, आईटी और हेल्थ सेक्टर सबसे मजबूत हैं. इसे 'डेट्रॉइट ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है. यहां की GDP और निवेश दर दिनों-दिनों बढ़ती जा रही है.
पुणे पुणे शिक्षा, आईटी और ऑटो सेक्टर का बड़ा नाम बन चुका है. यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र है. यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस हैं.
अहमदाबाद अहमदाबाद में टेक्सटाइल, केमिकल और रियल एस्टेट इंडस्ट्री काफी आगे हैं. यह गुजरात की व्यापारिक राजधानी है और GDP में बड़ा योगदान देती है.
सूरत सूरत डायमंड कटिंग और टेक्सटाइल के लिए जाना जाता है. यहां हर साल अरबों का कारोबार होता है. इसे 'डायमंड सिटी' भी कहा जाता है.
कोलकाता कोलकाता एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ-साथ ईस्ट इंडिया का बड़ा आर्थिक केंद्र भी है. यहां पोर्ट, ट्रेड और फाइनेंस सेक्टर बहुत मजबूत हैं.
विशाखापत्तनम विशाखापत्तनम को 'इंडस्ट्रियल हब ऑफ आंध्र प्रदेश' कहा जाता है. यहां पोर्ट, स्टील, फर्टिलाइजर और पेट्रो केमिकल इंडस्ट्री का बोलबाला है.