परिणीति से लेकर कियारा तक...इन एक्ट्रेसेज ने पहना पिंक चूड़ा

शादी के बाद से परिणीति के लहंगे से लेकर मेहंदी चूड़े के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं. 

परिणीति चोपड़ा ने अपने खास दिन पर ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा और पिंक चूड़ा पहना था. 

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के दिन पर पिंक लहंगा और पिंक ही चूड़ा पहना था. 

प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सेगल ने भी अपनी शादी के दिन पिंक जोड़े के शात पिंक चूड़ा कैरी किया था. 

फेमस सिंगर कनिका कपूर ने बीते साल गौतम हाथीरमानी संग शादी की थी. सिंगर ने अपने खास दिन पर पिंक चूड़ा पहना था. 

शाहिद कपूर की पत्नी भले एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन हर दिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सुर्खियों में रहती है. मीरा ने भी अपनी शादी के दिन पिंक चूड़ा पहना था. 

एक्ट्रेस पॉपी जबल ने भी अपनी शादी पर लाइट पिंक चूड़ा कैरी किया था. 

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी शादी पर ना तो पिंक और न ही रेड बल्कि ऑफ व्हाइट कलर का चूड़ा पहना था.