किन लोगों को आंवला खाने से पहले बरतनी चाहिए सावधानी?
विटामिन-C, पॉलीफेनॉल्स और फाइबर से भरपूर आंवला इम्यूनिटी, पाचन, दिल और त्वचा-बालों के लिए किसी वरदान है.
प्रति 100 ग्राम आंवले में 193 से 900 मिलीग्राम तक विटामिन-C होता है. इसमें कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.
क्लिनिकल अध्ययनों के अनुसार, आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करता है.
आंवला शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है. इससे त्वचा में कसाव आता है और बालों की जड़ें अंदर से मजबूत होती हैं.
कम शुगर और हाई फाइबर वाला आंवला पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और डायबिटीज के के लिए भी बेहतरीन विकल्प है.
पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए भोजन से पहले ताजे आंवले के टुकड़े, कच्ची चटनी, जूस या चूर्ण का सेवन कर सकते हैं.
पारंपरिक रूप से सुबह खाली पेट आंवला खाना अच्छा है, लेकिन एसिडिटी की समस्या है तो नास्ते के बाद खाएं.
विटामिन-C को बचाने के लिए आंवले को गर्म पानी में न मिलाएं. जूस पीने के दातों की सुरक्षा के लिए कुल्ला जरूर करें.
ब्लड थिनर, शुगर की दवा लेने वाले या किडनी स्टोन के मरीजों को इसके सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
एसिडिटी, रिफ्लक्स या आयरन की अधिकता वाले लोग इसका सीमित सेवन करें. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर सलाह लें.