बाइक चलाते वक्त आ जाए आंधी-तूफान? भूलकर भी न करें ये गलतियां

जैसे ही तेज आंधी या बारिश शुरू हो, तुरंत किसी पक्के स्टोर, रेस्टोरेंट या मॉल जैसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और बाहर रहने से बचें.

तूफान में कभी भी किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. तेज हवाओं से भारी टहनियां या पूरा पेड़ आपके ऊपर गिर सकता है.

रास्ते में लगे बड़े-बड़े साइनबोर्ड, विज्ञापन होर्डिंग्स या पुरानी इमारतों के नीचे बाइक कतई न रोकें, इनके गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

फिसलन भरी सड़क पर कभी भी अचानक से तेज ब्रेक न मारें, गाड़ी की स्पीड को धीरे-धीरे कम करें ताकि बाइक स्किड न हो.

खराब मौसम में विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, इसलिए अपनी बाइक की हेडलाइट और इंडिकेटर्स ऑन रखें ताकि दूसरों को आप दिख सकें.

सड़क पर जहां पानी भरा हो, वहां जाने से बचें. पानी के नीचे गहरे गड्ढे या खुले नाले हो सकते हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.

अगर आसमान में तेज बिजली कड़क रही हो, तो बाइक को साइड में खड़ी करें और खुद किसी कंक्रीट की मजबूत इमारत के अंदर चले जाएं.

सफर के दौरान अपने मोबाइल, वॉलेट और जरूरी कागजात को तुरंत किसी पॉलिथीन या वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रख लें.

अगर तूफान बहुत तेज है, तो सफर बीच में ही रोक देना समझदारी है. जान है तो जहान है, मौसम ठीक होने का इंतजार करें.