पहले कर्व्ड डिस्प्ले सिर्फ प्रीमियम रेंज में ही देखने को मिलते थे, वहीं अब 20,000 रुपये से कम कीमत में भी कई ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं जो प्रीमियम फील और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आते हैं.
अगर आप भी एक शानदार कर्व्ड स्क्रीन फोन की तलाश में हैं और आपका बजट 20,000 रुपये तक है तो यहाँ कुछ बेहतरीन विकल्पों हैं.
Realme P3 Pro कुछ गिने-चुने Phones में शामिल है जो 20,000 रुपये के अंदर शानदार Quad-Curved EdgeFlow डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 6.78-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है.
इसका लुक और विजुअल एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम है. खास बात यह है कि यह IP66/IP68/IP69 जैसी दमदार रेटिंग्स के साथ आता है जो इस प्राइस सेगमेंट में मुश्किल से देखने को मिलती है.
HONOR X9c की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये थी लेकिन अब यह ICICI बैंक ऑफर के साथ 20,000 रुपये के आसपास मिल जाता है. इसमें 6.78-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2700x1224 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
16,999 रुपये में मिलने वाला POCO X7 इस सेगमेंट का सबसे ब्राइट कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है. इसमें 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED पैनल दिया गया है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का Samsung HM6 प्राइमरी कैमरा मिलता है जिसमें OIS और EIS दोनों ही मौजूद हैं. इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है, जो इसे कैमरा लवर्स के लिए आकर्षक बनाता है.
यह फोन Wet Touch Display 2.0 तकनीक के साथ आता है, जो गीले या ऑयली हाथों से भी टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखता है. IP66, IP68 और IP69 जैसी हाई रेटिंग्स और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन इसे और भी मजबूत बनाते हैं.
Infinix Note 50s 5G+ एक बजट में मिलने वाला कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन है जो 6.78 इंच के FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
Motorola G85 5G भले ही पिछले साल लॉन्च हुआ था लेकिन 2025 में भी यह 20,000 रुपये की रेंज में एक बेहतरीन कर्व्ड डिस्प्ले फोन बना हुआ है. इसमें 6.7-इंच की FHD+ P-OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1600 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.
साथ ही इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी है जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है. यह फोन लगभग स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देता है और इसमें दो साल के OS अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है.