कौन हैं 65 साल के पिनाकी मिश्रा? जो बने TMC सांसद महुआ मोइत्रा के पति

50 साल की TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने किया पुनर्विवाह! 65 साल के BJD नेता से रचाई गुपचुप शादी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजद नेता पिनाकी मिश्रा से दूसरी शादी कर ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने 3 मई को गुपचुप तरिके से जर्मनी में शादी कर ली.  

पिनाकी मिश्रा की भी यह दूसरी शादी है और इनके दो बच्चे भी हैं

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा बंगाल के कृष्णानगर से दो बार से सांसद हैं.

महुआ 12 अक्तूबर साल 1974 में असम के एक गांव लबाक में पैदा हुईं, वह भारतीय राजनीति में बड़ा नाम हैं, साथ ही पूर्व निवेश बैंकर भी रहीं हैं.

वहीं,  65 वर्ष  पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से सांसद रह चुके हैं. वह सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील भी हैं

सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सांसद महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि महुआ की पहली शादी डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी. बाद में उनका तलाक हो गया.