World Poha Day: घर पर बनाएं असली इंदौरी पोहा, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
हल्की मिठास, मसालों की खुशबू, कुरकुरी सेव और खास जीरावन मसाले का कॉम्बिनेशन ही इंदौरी पोहे को देशभर में सबसे अलग और खास बनाता है.
बाजार जैसा परफेक्ट टेक्सचर चाहिए तो हमेशा मोटा या मीडियम फ्लेक्स (पोहा) ही चुनें. पतला पोहा जल्दी गल जाता है और चिपचिपा हो जाता है.
पोहे को कभी भी पानी में डुबोकर न रखें. इसे सिर्फ एक छलनी में रखकर हल्के पानी से धोएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह नमी सोखकर नरम हो जाए.
कड़ाही में तेल गर्म करें और राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. यह सिंपल तड़का पोहे में असली देसी स्वाद और खुशबू लाता है.
तड़के में मूंगफली के दाने डालें और उन्हें सुनहरा होने तक भूनें. मूंगफली का यह क्रंच पोहे के हर बाइट का मजा दोगुना कर देता है.
असली इंदौरी स्वाद पाने के लिए पोहे में थोड़ी सी चीनी जरूर मिलाएं. यह हल्की सी मिठास मसालों के तीखेपन को बैलेंस करती है.
इंदौर के स्ट्रीट-स्टाइल पोहे का असली सीक्रेट 'जीरावन मसाला' है. पोहा तैयार होने के बाद ऊपर से इसे छिड़कना बिल्कुल न भूलें.
परोसते समय पोहे के ऊपर बारीक कटी प्याज, फ्रेश हरा धनिया, नींबू का रस और ढेर सारी कुरकुरी इंदौरी सेव (रतलामी सेव) डालें.
इंदौर की परंपरा के अनुसार, इस गरमा-गरम खिले-खिले पोहे को मीठी-मीठी रसीली जलेबी के साथ परोसें और वर्ल्ड पोहा डे एन्जॉय करें.