आ गया है 6G चिप, स्पीड बिल्कुल रॉकेट जैसी, मिलेगा 100 GBPS से भी ज्यादा का इंटरनेट स्पीड
चीन और अमेरिका ने मिलकर एक ऐसा चिप बना दिया है, जिसकी इंटरनेट स्पीड बिल्कुल रॉकेट जैसी है.
आपको बता दें की इस 6G चिप का सैंपल तैयार हो गया है, जिसे अमेरिका और चीन के वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाया है.
इस चिप की इंटरनेट स्पीड 100 GBPS से भी ज्यादा होगी, जो 5G की सबसे ज्यादा स्पीड से करीब 20 गुना और अभी की औसत स्पीड से 500 गुना ज्यादा होगा.
यह चिप दिखने में केवल 11x17 मिलीमीटर जितनी ही बड़ी है, जो बेहद ही छोटी है.
इस चिप की सबसे बड़ी खासियत ये है की यह चिप 0.5 गीगीहर्ट्ज से 115 गीगाहर्ट्ज तक के फ्रिक्वेंसी बैंड पर काम कर सकती है.
इसमें लगा इलेक्ट्रो-ऑप्टिक मॉड्यूलेटर ही इसके हाई स्पीड परफॉर्मेंस के पीछे की वजह है, जो रेडियो सिग्नल को आसानी से ऑप्टिकल सिग्नल में बदल देता है.
पेंकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया है की इसको विकसित करने में जो मुश्किलें अभी आ रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करने की जरुरत है.
अगर 5G नेटवर्क की बात करें तो उसकी सबसे ज्यादा स्पीड केवल 10GBPS है, वहीं अमेरिका जैसे देशों में इसकी हाई स्पीड लगभग 150-300 GBPS तक रहती है.
आने वाले समय में 6G चिप के साथ इंटरनेट की दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार 2030 से पहले 6G नेटवर्क नहीं आने वाला.