Ahmedabad Plane Crash: किन वजहों से होते हैं विमान हादसे? जानिए

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन टेकऑफ के वक्त क्रैश हो गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर टेकऑफ के वक्त इस तरह के हादसे ज्यादा क्यों होते हैं.

आंकड़ों की मानें तो दुनिया में जितने भी प्लेन हादसे होते हैं उसका करीब 35 प्रतिशत टेकऑफ या उसके ठीक बाद में होता है.

पायलट की गलती को विमान दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

टेकऑफ के वक्त इंजन अपनी अधिकतम क्षमता पर होता है. ऐसे में इंजन में किसी भी तरह की तकनीकी खामी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

प्लेन क्रैश में टेकऑफ के दौरान  तेज हवा,थंडरस्टॉर्म, कम विजिबिलटी या फिर माइक्रोबर्स्ट जैसी चीजें भी कई बार दुर्घटना का कारण बनती हैं.

कई बार विमान के लैंडिंग गियर, ऑटोथ्रॉटल सिस्टम, हाइड्रोलिक्स या फिर एयरस्पीड इंडीकेटर में कोई फॉल्ट क्रैश की वजह बन सकता है.

लैंडिंग के वक्त समय कम होता है, इसलिए तकनीकी खराबी की संभावना नहीं होनी चाहिए, नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है. 

कई बार प्लेन उड़ा रहे पायलट के अनुभव की कमी की वजह से उसके द्वारा लिए गए गलत निर्णय के चलते प्लेन क्रैश होता है.

 प्लेन में ईंधन ठीक से न भरा जाना, टायर प्रेशर की निगरानी में हुई चूक या टेक्निकल स्टाफ से हुई चूक भी विमान के क्रैश होने की संभावना को काफी ज्यादा बढ़ा देती है.

 बिजली,तेज आंधी तूफान, भारी वर्षा खराब मौसम में टर्बुलेंस की वजह से विमान नियंत्रण से बाहर चला जाता है, जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाता है.