सर्दियों में 'घी कॉफी' के 5 जादुई फायदे 

सर्दियों में कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीना सेहत के लिए जादुई साबित हो सकता है.

कॉफी का कैफीन मेटाबॉलिज्म तेज करता है और घी के गुड फैट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं.

घी वाली कॉफी पीने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है. इससे भूख कम लगती है.

घी में मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन A त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं.

कॉफी में घी मिलाकर पीने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है.

देसी घी की तासीर गर्म होती है. कड़ाके की ठंड में यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है.

घी पेट में एक 'लुब्रिकेंट' का काम करता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है.

इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है.

घी में मौजूद गुड फैट्स और विटामिन शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं.

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल या हार्ट की समस्या है, डॉक्टर की सलाह जरूर लें.