जानिए, कितनी बार करानी चाहिए एयर कंडीशनर की सर्विस
एयर कंडीशनर अब धीरे-धीरे हर एक घर की जरूरत बनता जा रहा है. ऐसे में अगर हमारा एसी खराब हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो सकती है
अगर आप एसी की सर्विसिंग में लापरवाही बरतते हैं तो इससे कूलिंग भी कम होती है और परफॉर्मेंस भी डाउन होती हैं
सीजन शुरू होने से पहले मार्च-अप्रैल तक आपको सर्विस करा लेना चाहिए ताकि आप गर्मियों में एयर कंडीशनर का मजा ले सकें
इसके साथ ही गर्मी का मौसम समाप्त होने के बाद सितंबर-अक्टूबर सर्विस करानी चाहिए ताकि किसी भी तरह की धूल से मुक्त रहें
अगर आप चाहें तो सीजन के बीच में भी सर्विस करा सकते हैं जो कि आपके एसी के लिए बहुत अच्छा होगा
अगर आप बहुत ज्यादा धूल या प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं तो आपको फिल्टर और कॉइल्स की सफाई अधिक बार करानी चाहिए