अब WhatsApp से घर बैठे बुक करें गैस सिलेंडर, जानें आसान और फास्ट तरीका!
मोबाइल फोन ने हमारी जिंदगी आसान कर दी है. WhatsApp के जरिए अब आप घर बैठे ही LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
आपको बार-बार कॉल करने की जरूरत नहीं. बस अपने गैस प्रोवाइडर का ऑफिशियल नंबर सेव करें.
Bharat Gas: 1800224344
Indane (Indian Oil): 7588888824
HP Gas: 9222201122
सबसे पहले नंबर अपने मोबाइल कॉन्टैक्ट में सेव करें. फिर WhatsApp खोलें और उस नंबर पर मैसेज भेजें.
WhatsApp चैट में सिर्फ 'Hi' टाइप करें
और भेजें. कुछ ही सेकंड में आपको ऑटो रिप्लाई मैसेज आएगा.
ऑटो रिप्लाई में कई ऑप्शन मिलेंगे. ‘Book Cylinder’ या ‘Refill Booking’ का ऑप्शन चुनें.
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी डालें. सिलेंडर की डिटेल्स भरें.
बुकिंग कंफर्म करने के बाद आपको तुरंत मैसेज आएगा. आपकी गैस सिलेंडर बुकिंग हो चुकी है!
WhatsApp से बुकिंग का फायदा-
कॉल करने की जरूरत नहीं
घर बैठे फास्ट बुकिंग
तुरंत कंफर्मेशन मैसेज
तो अब बस अपने मोबाइल में नंबर सेव करें और WhatsApp से तुरंत गैस सिलेंडर बुक करें!