IT Return: बन गया नया रिकॉर्ड, देश में इतने लोगों ने भरा Income Tax रिटर्न

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने का एक नया रिकॉर्ड भी बना है

आयकर विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर 2023 तक देश में 7.85 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल किए गए हैं

ये देश में आईटीआर दाखिल करने का अब तक का सबसे हाई रिकॉर्ड है

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं

वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है जो अब तक सबसे अधिक है

वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी

करदाताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी

31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है

यह साल 2022-23 के लिए सात नवंबर 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है