लंबे समय से अपने छात्रों के बीच लोकप्रिय खान सर ने शादी की घोषणा के बाद अब अपने नए आलीशान बंगला का वीडियो साझा किया है, जिसकी तस्वीरें आपको भी हैरान कर देगी.
मशहूर खान सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक शानदार और आलीशान घर बनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
2 जून को उन्होंने पटना में एक भव्य रिसेप्शन रखा, जिसमें कई महत्वपूर्ण मेहमान शामिल हुए. खान सर का जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ है.
स्थानीय लोग कहते हैं कि यह बंगला भाटपाररानी क्षेत्र का सबसे खूबसूरत घर है. 3 मई को इस घर का गृह प्रवेश समारोह भी संपन्न हुआ था.
खबर है कि जल्द ही वे अपनी पत्नी एएस खान को लेकर अपने पैतृक गांव आने वाले हैं. यह घर न केवल भव्य बल्कि बेहद खूबसूरत भी है, जिसे कई लोग महल भी कह रहे हैं.