Phone Hacks: जल्दी खत्म हो जाती है बैटरी तो, तुरंत फोन में चेंज करें ये सेटिंग्स

आइए जानते है फोन से जुड़ी जरूरी टिप्स

फोन की बैटरी लंबे समय तक आपका साथ दे हर कोई यही चाहता है लेकिन ये तभी मुमकिन है जब आप जरुरी बातों को ध्यान में रखेंगे

रिफ्रेश रेट बैटरी लाइफ पर असर डालता है, सेटिंग्स में जाकर लो रिफ्रेश रेट पर फोन को सेट कर बैटरी बचा सकते हैं

स्क्रीन ऑफ होने का टाइम अगर ज्यादा सेट किया हुआ है तो भी बैटरी जल्दी खत्म होगी टाइम को सेकेंड्स पर सेट कर दें जिससे कि आप जब फोन न चलाएं तो स्क्रीन ऑफ हो जाए

बेवजह लोकेशन, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स को ऑन न रखें  ये सभी टूल्स आपके फोन की बैटरी लाइफ को कम कर देते हैं

फोन की सेटिंग में बैटरी सेक्शन में जाएं और चेक करें कि कौन सा ऐप बैटरी की ज्यादा खपत कर रहा है  जो ऐप ज्यादा बैटरी कंज्यूम कर रहा है उसे फोन से हटा दें