अब राशन कार्ड के लिए घर से करें आवेदन, बस मोबाइल से कुछ स्टेप्स फॉलो करें!
अब आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी सरकारी दफ्तर की लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. UMANG ऐप से ये काम अब घर बैठे हो सकता है.
राशन कार्ड होने पर आप सरकारी दुकानों से कम कीमत पर गेहूं, चावल और अन्य जरूरी सामान ले सकते हैं.
हर राज्य में राशन कार्ड के लिए अलग पोर्टल होता है, लेकिन अब कुछ राज्यों में UMANG ऐप से सीधे अप्लाई किया जा सकता है.
आवेदन करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें- सभी परिवार के सदस्यों का आधार, एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
ऐप के होमपेज पर जाएं, फिर ‘Services’ सेक्शन में ‘Utility Services’ पर क्लिक करें.
अब ‘Apply Ration Card’ ऑप्शन पर जाएं और अपना राज्य सेलेक्ट करें.
नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, पिता या पति का नाम जैसे पर्सनल डिटेल्स भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
सारी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. फिलहाल ये सुविधा चंडीगढ़, लद्दाख, और दादरा-नगर हवेली जैसे कुछ राज्यों में ही उपलब्ध है.