UPI से करते है पैमेंट, तो जान लें ये बात, नहीं मांग पाएंगे घर वालो से पैसे
UPI पैसे भेजने व लेने के लिए एक सबसे आसान तरीका है जो मात्र कुछ ही सेकेंड्स में ऑनलाइन माध्यम से ट्रांस्फर हो जाता है, जिससे अब पैसों को जेब में लेकर चलने की झंझट खत्म हो चुकी है.
अगर किसी ने भी आपसे पैसे लिए हो या अपको उसको देने हो तो इसके जरिए आप बड़ी आसानी से पैसे मांग भी सकते है.
लेकिन अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सुविधा को बंद करने का फैसला ले लिया है.
UPI ऐप पर इस सुविधा को P2P यानी की पर्सन टु पर्सन सर्विस, कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन कहते है.
ये UPI का ऐसा फीचर था, जिससे कोई भी बड़ी आसानी से किसी दूसरे व्यक्ति से एक रिक्वेस्ट भेज कर पैसे मांग सकते थे.
लेकिन इस फीचर को अब बंद किया जा रहा है, जिससे कंपनी UPI पैमेंट की सुविधा को और भी सेफ बना सके और जालसाजों के ठग से लोगों को बचाया जा सके.
फिलहाल अभी आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकी NPCI इस फीचर को 1 अक्टूबर से बंद करेगा.
ये फिचर केवल सामान्य यूजर्स के लिए ही बंद होगी, यानी की IRCTC, फ्लिपकार्ट, अमेजन, नेटफ्लिक्स जैस कई मर्चेंट साइट्स अपने यूजर्स को डायरेक्ट पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं.
इसके पहले इस फीचर को लेकर NPCI ने कलेक्ट रिक्वेस्ट की अमाउंट कम करके 2000 रुपए कर दिया था.