WhatsApp ने सितंबर में बैन कर दिए 71 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या रही वजहें

Meta के मालिकाना हक वाले व्हाट्सऐप ने सितंबर 2023 में भारत में 71.7 लाख अकाउंट बैन कर दिए

इन व्हाट्सऐप अकाउंट्स को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का अनुपालन करते के मद्देनजर बंद किया है

दुनिया के सबसे पॉपुलर चैट ऐप ने अपनी लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट में यह जानकारी दी है

71.7 लाख अकाउंट में से 25.7 लाख खातों को यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही ऐप पर प्रतिबंधित कर दिया गया

भारतीय खातों की पहचान देश के कोड ‘+91’ से की जाती है

एक से 30 सितंबर, 2023 के बीच 71,11,000 व्हाट्सएप खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया

इससे पहले व्हाट्सऐप ने अगस्त 2023 में 74 लाख अकाउंट बैन किए थे

उनमें से 35 लाख खातों को बिना कोई यूजर द्वारा रिपोर्ट किए, सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया था