बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा

अब बाजार से सूजी या दलिया खरीदने की जरूरत नहीं है, इसे आप घर पर ही शुद्ध तरीके से तैयार कर सकते हैं.

दो कप साबुत गेहूं लें और उन्हें एक हल्के गीले कपड़े से पोंछकर 10 मिनट के लिए पंखे की हवा में सुखा लें.

गेहूं को मिक्सी के छोटे जार में डालें और इसे केवल 'पल्स मोड' पर (रुक-रुक कर) हल्का ग्राइंड करें.

पिसे मिश्रण को मोटी छन्नी से छानें. ऊपर बचे मोटे हिस्से को दोबारा पीसकर बढ़िया मोटा गेहूं का आटा बना लें.

नीचे बचे मिश्रण को बारीक छन्नी से दोबारा छानें. ऊपर दलिया रह जाएगा और नीचे शुद्ध सूजी निकल आएगी.

तैयार सूजी में दही, पानी, नमक और फ्रूट सॉल्ट मिलाकर 10 मिनट स्टीम करें और तड़का लगाकर स्पंजी ढोकला बनाएं.

घर के बने दलिया को घी में भूनकर गुड़ के पानी और ड्राई फ्रूट्स के साथ पकाएं और स्वादिष्ट लापसी का आनंद लें.

मोटे आटे में घी, नमक और गरम पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथें और तवे पर धीमी आंच पर क्रिस्पी भाखरी सेकें.

इस आसान तरीके से आप एक ही बार में केमिकल-फ्री सूजी, दलिया और आटा बनाकर लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं.