एक ऐसा अनोखा गांव जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा,जाने नाम

आपने अक्सर देखा होगा ज्यादातर लोग सांप के नाम से ही कांपने लगते हैं क्योंकि सांप इतने खतरनाक होते हैं कि अगर वो काट लें तो इंसान की मौत हो जाती है

बड़ो के साथ-साथ इस गांव के बच्चे भी सांप के साथ खिलौने की तरह खेलते हैं और उनसे बिल्कुल नहीं डरते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर लोग आराम से सांप के साथ रहते हैं. इनमें ज्यादातर कोबरा शामिल है

यहा के लोग सांप को अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं और ये उनसे बिल्कुल नहीं डरते हैं.

इसे सांपों का गांव भी कहा जाता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस गांव के बारे में.

जीं हां हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वो भारत के महाराष्ट्र में स्थित हैं. इस गांव का नाम शेतफल है.. लेकिन यहां पर इतने सांप क्यों हैं और लोग इनके बीच में क्यों रहते हैं.

शेतफल गांव में लोगों ने अपने घरों में कोबरा सांप पाला हुआ है. शेतफल गांव पर कई ऐसे मंदिर भी हैं जहां पर सांप की पूजा की जाती है.

इसके अलावा लोगों के घरों, बेडरूम, पेड़ों और खेतों भी सांप मिल जाते हैं, यहां के लोगों का कहना है की सांप उनको नुकसान नही पहुंचाते हैं.

शेतफल गांव का इतिहास है कि यहां के पूर्वजों ने पहले सांप पाले थे, तब से लोग इस प्रथा को निभा रहे हैं.